Woh Shahrukh ki Deewani

                                                                   

(Courtsey: Google Image)

   वो शाहरुख़ की दीवानी थी,
उसे मिलने की उसने ठानी थी
 कभी बात न कोई मानी थी 
वो करती बस नादानी थी

  वो शाहरुख़ की दीवानी थी 
बड़ी अलबेली मस्तानी थी 
  बस अल्हड उसकी जवानी थी 
 वो दुनिया से अनजानी थी 

वो शाहरुख़ की दीवानी थी 
अब सबसे वो बेगानी थी 
एक परदेसी की रानी थी 
न्यू जर्सी रहनेवाली थी 

वो शाहरुख़ की दीवानी थी 
शिकागो की शाम सुहानी थी 
जश्ने आज़ादी मनानी थी 
संग शाहरुख़, गौरी,सुहाना थी 

वो शाहरुख़ की दीवानी थी 
  उसके साथ तसवीर खिचानी थी 
मिल उसको बात बतानी थी 
की वो शाहरुख़ की दीवानी थी 

     वो शाहरुख़ की दीवानी थी
    पर उसका कोई दीवाना था
    उसके ख़ुशी के खातिर उसे 
    शाहरुख़ से मिलवाना था


जो उसका वो दीवाना था
बड़ा रोया और पछताया था
 जब शाहरुख़ और उसके साथ
उसके पति देव को पाया था


 जो उसका वो दीवाना था 
वो शाहरुख़ खान से बोला था
 तू क्यों मिला न तब जब 
मुझे उसको तुझसे मिलाना था?

 एक उसका वो दीवाना था
जो शाहरुख़ की दीवानी थी 
ये उनका ही अफसाना था
जो अधूरी प्रेम कहानी थी

 - deepbaazigar 
                                            
                                             

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Don't support 'Anna'

I hate Gandhi

Falguni Pathak - 'Queen of Dandiya'